- Hindi News
- खाली प्लॉट मे मिला शव, पुलिस को हत्या की आंशका
खाली प्लॉट मे मिला शव, पुलिस को हत्या की आंशका
भास्कर न्यूज - जोधपुर
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पनजी का बेरा के पास खाली प्लॉट में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के अनुसार उसके सिर पर पत्थर मार हत्या कर दी गई। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि पनजी का बेरा क्षेत्र स्थित माहेश्वरी मार्बल वाली गली में एक खाली प्लॉट में शव पड़ा है। सूचना मिलने पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस के अनुसार शव एक-दो दिन पुराना था। उसका मुंह पत्थर से मारकर बुरी तरह कुचला हुआ था। पत्थर भी पड़ा था। पहचान छुपाने की नीयत से मुंह पर पत्थर मारकर उसका चेहरा बिगाड़ दिया गया। शव के आसपास कोई और सामान नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाया है।