पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तिंवरी रुकेगी दिल्ली इंटरसिटी

अब तिंवरी रुकेगी दिल्ली इंटरसिटी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 1 फरवरी से दिल्ली-जैसलमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव तिंवरी पर करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर रेलवे ने फिलहाल छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर यह ठहराव तय किया है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 14659 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस तिंवरी स्टेशन पर सुबह 6:17 बजे पहुंचकर 6:18 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14660 जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस तिंवरी स्टेशन पर रात 9:15 बजे आकर 9:16 बजे जोधपुर के लिए रवाना होगी।