शहर में कई जगह बंद रहेगी बिजली
भास्कर न्यूज - जोधपुर
जोधपुर शहर के विस्तार के साथ नई लाइनों को जोडऩे व नए फीडर शुरू करने के कारण गुरुवार को शहर के आठ फीडर से जुड़ी सौ से अधिक कॉलोनियों में पांच से छह घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के सिटी वृत्त ने लाइनों के रखरखाव के नाम पर सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय किया है।
इन फीडर की बंद रहेगी बिजली: बरकतुल्लाह खां स्टेडियम से सरदारपुरा बी रोड फीडर, बरकतुल्लाह खां स्टेडियम से बोम्बे मोटर्स चौराहा फीडर, शिकारगढ़ फीडर, रातानाडा स्थित बाला सती जमी मंदिर फीडर, सरदार क्लब फीडर, बालसमंद फीडर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर छह फीडर, कुड़ी भगतासनी सेक्टर 7 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।