पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनु मृदुल के स्थापत्य सृजन को उच्चतम ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग

अनु मृदुल के स्थापत्य सृजन को उच्चतम ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शहर के वरिष्ठ वास्तुकार अनु मुदूल को एक स्थापत्य प्रतिदर्श को देश के सर्वोच्च पर्यावरण मित्र टैग से सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र के जलगांव में निर्मित गांधी तीर्थ को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित गृह- 2014 सम्मेलन के दौरान गृह/टेरी पांच सितारा रेटिंग से सम्मानित किया गया। जोधपुर से जुड़े मृदुल द्वारा जोधपुरी पत्थर के साथ किए गए नव प्रयोगों और पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के लिए किए गए विशिष्ट नवाचार के चलते यह उपलब्धि हासिल की। सम्मेलन में देश के जाने माने इंजीनियर वास्तुकार और निर्माण प्रबंधक शामिल हुए। गांधी तीर्थ में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी देते हुए मृदुल ने बताया कि हमारे देश में पर्यावरण मित्र निर्माण के समृद्ध उदाहरण मौजूद हैं।
विशिष्ट डिजाइन वाली खिड़कियां और स्काई लाइट के चलते प्राकृतिक प्रकाश से इस भवन का भीतरी भाग प्रकाशमान हो जाता है।