मारवाड़ रत्न पुरस्कारों की घोषणा
जोधपुर - मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट, जोधपुर की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योग्यता एवं सेवाओं के लिए दिए जाने वाले मारवाड़ रत्न पुरस्कारों की बुधवार को घोषणा कर दी गई। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के महानिदेशक डॉ. महेन्द्र सिंह नगर ने बताया कि मारवाड़ रत्न पुरस्कारों में एक अंतरराष्ट्रीय, चार राष्ट्रीय, नौ राज्य स्तरीय एवं क्षेत्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार : सर प्रतापसिंह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विदेशी मूल के नागरिक द्वारा मारवाड़ के लिए स्थायी महत्व की सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का पुरस्कार स्वयंसेवी संस्था पदम के अध्यक्ष मगाली गेटरे को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में 1 लाख की नगद राशि, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार : समाज सेवा के क्षेत्र में राव जोधाजी पुरस्कार जोधपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लवकुश संस्थान के संस्थापक भगवानसिंह परिहार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दिल्ली के प्रो एमजी के. मेनन को महाराजा हनवंतसिंह पुरस्कार, सामान्य नागरिक रक्षाकर्मियों के लिए असाधारण बहादुरी के क्षेत्र में 10 पैरा के कमांडेंट ऑफिसर एवं शौर्य चक्र विजेता कर्नल संग्रामसिंह भाटी को मेजर दलपतसिंह हाइफा हीरों पुरस्कार व राजस्थान के लोक साहित्य व जातीय संगीत की विद्या और मौखिक परंपराओं के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए जयपुर के विजय वर्मा को कोमल कोठारी पुरस्कार दिया जाएगा।
राज्य स्तरीय क्षेत्रीय पुरस्कार : राजस्थान लोक संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए कुचामणि ख्याल लोक कलाकार मेड़ता के छोटा उगमराज को महाराजा विजयसिंह पुरस्कार, शैक्षणिक व साहित्य में मेड़ता के साहित्यकार दीपचन्द सुथार को महाराजा मानसिंह पुरस्कार, मानव निर्मित प्राकृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में संागसिंह राठौड़ को महाराजा उम्मेदसिंह पुरस्कार, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जोधपुर की चांदकौर जोशी को राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी पुरस्कार, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में जोधपुर की सुश्री बसंती मनिहार को राजमाता कृष्णा कुमारी पुरस्कार, क्षेत्रीय संस्कृति संरक्षण व संवद्र्धन के लिए महाराजा गजसिंह पुरस्कार लोकहित पशुपालन की अध्यक्ष एलिजा व हनवतंसिंह राठौड़ को संयुक्त रूप से, खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय व असाधारण योगदान के लिए ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ को चिरंजीव युवराज शिवराजसिंह पुरस्कार, पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए एनडीटीवी की जयपुर की पत्रकार हर्षा राठौड़ को मुहता नैणसी पुरस्कार व राजस्थान भाषा व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार व कहानीकार जसोल निवासी नाहरसिंह जसोल को पद्मश्री सीताराम लालस पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 25 हजार की नगद राशि, शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।