पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ी के लिए पदक से बढ़ कर कुछ नहीं : राज्यवद्र्धन सिंह

खिलाड़ी के लिए पदक से बढ़ कर कुछ नहीं : राज्यवद्र्धन सिंह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - जोधपुर
ओलिंपिक रजत पदक विजेता निशानेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए पदक से बढ़ कर कुछ नहीं, खासकर जब यह पदक ओलिंपिक का हो। एक समारोह में जोधपुर आए राज्यवद्र्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश मे खेलों के विकास के लिए नए सिरे से प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में संभाग स्तर पर शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। खेलों के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनकी बात होती रहती है। निशानेबाजी के साथ ही अन्य खेलों के विकास के लिए भी संभावना तलाशी जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक कार्य योजना बनाई जाएगी, इसमें जहां लोकप्रिय खेल होंगे, वहां खेल उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। युवाओं को खेलों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। ग्रास रूट स्तर पर खिलाडिय़ों को तराशा जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाओं को चिन्हित कर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं दी जाएगी। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष बनने की चर्चा पर राज्यवद्र्धन सिंह ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे निभाएंगे।
युवाओं में क्रेज रहा राज्यवद्र्धन का : यहां एक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में खास मेहमान के रूप में आए राज्यवद्र्धन सिंह को युवाओं ने घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। इस मौके पर राज्यवद्र्धन सिंह ने कहा कि खिलाड़ी के लिए हार-जीत मायने नहीं रखती। मैदान पर खिलाड़ी ही खास होता है।