पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना दवा और ऑक्सीजन के चल रही ‘108’ एंबुलेंस

बिना दवा और ऑक्सीजन के चल रही ‘108’ एंबुलेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमल वैष्णव - जोधपुर
आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाने और प्रदेश के हर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई 108 एंबुलेंस सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हैं कि प्रदेश की ज्यादातर एंबुलेंस बिना ऑक्सीजन और बिना दवाओं व उपकरणों के चल रही है। इस संबंध में एनआरएचएम के परियोजना निदेशक ने भी कंपनी को नोटिस देकर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा, लेकिन उस पर अमल अब तक नजर नहीं आ रहा है। हैरानी की बात है कि सेवा प्रदाता जीवीके ईएमआरआई के स्टेट हैड खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि प्रदेशभर में औसतन हर रोज 30-40 एंबुलेंस ऑफ रोड रहती है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने जीवीके ईएमआरआई को 522 एंबुलेंस संचालन के लिए सौंपी। जोधपुर में शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 25 एंबुलेंस हैं। इनके संचालन में खामियों के संबंध में शिकायतें सामने आने के बाद एनआरएचएम के परियोजना निदेशक यूडी खान ने गत 18 दिसंबर को जीवीके को नोटिस भेजा।