देव एक्वेरियम व नीलकंठ टीम जीती
जोधपुर - नेहा स्पोट्र्स की ओर से ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। रणजी खिलाड़ी अरिष्ट सिंघवी ने इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया। आमिन खान ने स्वागत किया। पहले मैच में श्री गणेश क्लब ने आठ विकेट पर 166 रन बनाए। कुणाल ने 75 रन बनाए। इरफान ने चार विकेट लिए। जवाब में देव एक्वेरियम ने तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। कृष्णा धाणदिया ने 82 और विशाल सिंह ने 41 रन बनाए दूसरे मैच में नीलकंठ इंजीनियरिंग टीम ने पांच विकेट पर 185 रन बनाए। मनीष ने 64 रन बनाए। जवाब में डीसीए एकेडमी टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 129 रन बना सकी। प्रशांत ने 51 रन बनाए। पीयूष ने चार विकेट लिए।