- Hindi News
- रोडवेज के बस स्टैंड निर्माण को लेकर फिर कवायद
रोडवेज के बस स्टैंड निर्माण को लेकर फिर कवायद
जोधपुर - रोडवेज के अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हो रही है। रोडवेज मुख्यालय से आए एक्सईएन ((निर्माण)) मुकेश राणा ने गुरुवार को कलेक्टर व मंडी सचिव से मुलाकात की। उन्होंने बस स्टैंड निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी होने और मंडी खाली होने पर ही निर्माण शुरू होना संभव बताया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एक्सईएन ((निर्माण)) मुकेश राणा गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने दोपहर बाद राईकाबाग बस स्टैंड का मुआयना किया। यहां से राणा जोनल मैनेजर महावीर प्रसाद दाधीच व डिपो मैनेजर मदन चौधरी के साथ कलेक्टर गौरव गोयल से मिले। राणा ने कलेक्टर को बताया कि बस स्टैंड निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं, लेकिन सब्जी मंडी की भूमि खाली नहीं होने के कारण बस स्टैंड का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।