- Hindi News
- रचिकेत सिंगापुर में स्कॉलरशिप के लिए चयनितडीपीसी के 11वीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र रचिकेत आर्य क
रचिकेत सिंगापुर में स्कॉलरशिप के लिए चयनितडीपीसी के 11वीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र रचिकेत आर्य का जूनियर कॉलेज सिंगापुर में चयन हुआ है। इसके लिए विश्व स्तरीय परीक्षा हुई, जिसमें राजस्थान...
भास्कर न्यूज.जोधपुर
डीपीसी के 11वीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र रचिकेत आर्य का जूनियर कॉलेज सिंगापुर में चयन हुआ है। इसके लिए विश्व स्तरीय परीक्षा हुई, जिसमें राजस्थान से रचिकेत का चयन हुआ। रचिकेत को 32 लाख रुपए की स्कॉलरशिप सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई हैं। वह सिंगापुर में दो वर्ष तक जनरल एजुकेशन फॉर सर्टिफिकेट की पढ़ाई करेगा, जो 11वीं व 12वीं कक्षा के स्तर की होती है। रचिकेत आगे की पढ़ाई के लिए 25 जनवरी को सिंगापुर रवाना होंगे। रचिकेत के पिता राकेश आर्य एलआईसी में विकास अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता डॉ.संगीता आर्य बांगड़ कॉलेज पाली में व्याख्याता हैं।