पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ टारगेट पूरा करने के लिए रिफंड रोकना गलत: मल्होत्रा

सिर्फ टारगेट पूरा करने के लिए रिफंड रोकना गलत: मल्होत्रा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
वाणिज्य कर आयुक्त संजय मल्होत्रा ने कहा कि कई बार अधिकारी टारगेट पूरा करने और टैक्स कलेक्शन ज्यादा दिखाने के लिए अकारण व्यवहारियों का रिफंड रोक देते हैं। व्यवस्थाओं में सुधार एक धीमी प्रक्रिया है। विभाग की ओर से इसे सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को नैतिकता के साथ कार्य करने की जरूरत है। वे गुरुवार को 24वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में आयोजित वाणिज्य कर पर खुली चर्चा को संबोधित कर रहे थे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जेआईए के पूर्व अध्यक्ष एस एन भार्गव ने कर विसंगतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में मशीनरी की खरीद पर वैट की दर 5 प्रतिशत है व इस पर इनपुट क्रेडिट भी मिलता है, लेकिन मशीन खरीदने में असक्षम व्यवहारी जब मशीन लीज पर लेता है तो उसे 14 प्रतिशत लीज कर देना पड़ता है तथा क्रेडिट भी नहीं मिलता। उत्सव संयोजक मेघराज लोहिया ने कहा कि ज्यादातर समस्याएं विभाग और व्यवहारी के बीच कम्युनिकेशन गैप के कारण उत्पन्न होती है। इससे पहले कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति के संयोजक दामोदर लोहिया, लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष के$ एल$ माथुर व इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पीएम चौपड़ा ने भी संबोधित किया। इस दौरान वाणिज्य कर उपायुक्त वंदना सिंघवी व अतिरिक्त कमिश्नर पद्मेश तलंग भी अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत जेआईए अध्यक्ष आशाराम धूत ने किया। आभार जेआईए सचिव शरद जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के समन्वयक ओमप्रकाश लोहिया ने किया। आयोजन सचिव वाई$एस$दुबे, जेआईए के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र पित्ती, किशनलाल गर्ग, जितेन्द्र माहेश्वरी, रामभाई गिडवानी, डॉ$ भरत दिनेश, सुधींद्र दूगड़, त्रिभुवन राज भंडारी, नरेंद्र धारीवाल, रमेश गांधी, सी$ एस$ मंत्री, अरुण जैसलमेरिया, ओमप्रकाश लाखोटिया, चांदरतन मूथा व सुरेश मूथा सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।



लाफ्टर चैंपियंस ने हंसा-हंसा कर लोट-पोट किया श्रोताओं को

जो व्यक्ति हंसता है, वह कभी स्वर्ग में नहीं जाता$.$ बल्कि जहां पर भी जाता है, वहीं स्वर्ग बना देता है। देश में अभी दो संतों की हालत खराब है$.$ एक श्रीसंत व दूसरा$...$। एक एक्स सीएम से उनके नाई ने कहा कि नेताजी चुनाव आ रहे हैं$. थोड़ी देर बाद फिर बोला$.$ .नेताजी चुनाव आ रहे हैं। तीसरी बार बोला तो नेताजी झल्लाए और बोले यह बात बार-बार मुझे क्यों बता रहा है तो नाई बोला चुनाव का नाम लेने से आपके बाल खड़े हो जाते है$, मुझे काटने में आसानी होती है। ऐसे ही चुटकुलों व पंक्तियों पर गुरुवार को पूरा उत्सव परिसर ठहाकों से गंूज उठा। मौका था पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में लाफ्टर शो का। शो के दौरान मौजूद देश के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव शर्मा, अनिरुद्ध मदेशिया, सुनील व्यास, केशवदेव मारवाड़ी व एकेश पार्थ ने श्रोताओं को अपने चुटकुलों व कविताओं से हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया। पूरा उत्सव परिसर ठहाकों से गंूज उठा। शो के आरंभ में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा व सभी कलाकारों का आयोजन समिति के पदाधिकारियों की ओर से माल्यार्पण और साफा पहना कर स्वागत किया गया।