पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे अस्पताल से मिली दवाई में फंगस की शिकायत

रेलवे अस्पताल से मिली दवाई में फंगस की शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
रेलवे अस्पताल से दी गई एक दवाई की शीशी में फंगस की शिकायत सामने आई है। दवाई एक रेलकर्मी के बेटे को बुधवार को दी गई थी। घर ले जाने के बाद सिरप को देखा तो उसमें कचरा व फंगस जैसा कुछ नजर आया। इसको लेकर गुरुवार को पूरे दिन अस्पताल में गहमा-गहमी रही।
जोधपुर रेल मंडल के प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि जिस सिरप में फंगस या कचरा होने की बात कही जा रही है वह रेलवे को नहीं सौंपी गई है। रेलवे को मिलने के बाद संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।