- Hindi News
- आधार कार्ड शिविर में 2000 लोगों का पंजीयन
आधार कार्ड शिविर में 2000 लोगों का पंजीयन
जोधपुर. रामस्नेही छात्रावास परिवार के तत्वावधान में कुड़ी भगतासनी में आयोजित सात दिवसीय आधार कार्ड शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। आयोजनकर्ता अशोक कुमार गुप्ता व रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में करीब 2 हजार लोगों का पंजीकरण किया गया। शिविर में महेंद्र चौधरी, उम्मेदाराम, गौरीशंकर, हिमांशु, विक्रम, जयप्रकाश, बलवीर, नरेंद्र, सुरेश विश्नोई, लक्ष्मण, लाधूराम, रिढ़मल इंदा आदि ने सहयोग किया।