- Hindi News
- निशुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर कल
निशुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर कल
जोधपुर. निशुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 25 जनवरी को राजकीय चिकित्सालय महिलाबाग में होगा। उगम कंवर मनमोहनराज लोढ़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बड़ौदा, जिला अंधता निवारण समिति, ताराबाई देसाई चेरिटेबल ट्रस्ट, महावीर इंटरनेशनल सनसिटी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर सुबह 10 से 11:30 बजे तक लगेगा। केंद्र अध्यक्ष वीर मदनराज कर्णावट ने बताया कि शिविर में डॉ. संजीव देसाई व डॉ. राजीव देसाई सेवाएं देंगे।