- Hindi News
- ‘कैंसर रोग की रोकथाम’ कार्यशाला व वार्ता आज
‘कैंसर रोग की रोकथाम’ कार्यशाला व वार्ता आज
जोधपुर. डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज, ताराबाई देसाई नेत्र चिकित्सालय व लायंस क्लब जोधपुर जोधाणा के संयुक्त तत्वावधान में ‘कैंसर रोग की रोकथाम’ पर कार्यशाला व वार्ता शुक्रवार दोपहर 1 बजे शास्त्रीनगर स्थित ताराबाई नेत्र चिकित्सालय सभागार में होगी। इसमें कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनय व्यास शारीरिक कैंसर व डॉ. संजीव देसाई आंखों के कैंसर के आरंभिक लक्षण, रोकथाम व उपचार पर मल्टीमीडिया के माध्यम से जानकारी देंगे।