- Hindi News
- नवगठित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने बैठक में किया मंथन
नवगठित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने बैठक में किया मंथन
जोधपुर. राजस्थान के तीन नवस्थापित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक गुरुवार को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में हुई। इसमें कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति डॉ$ एलएन हर्ष, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विवि, जोबनेर के कुलपति डॉ$ एनएस राठौड़ तथा कृषि विवि, कोटा के कुलपति डॉ. जेडएस सोलंकी, सोहनलाल शर्मा, कुलसचिव विवि, जोधपुर तथा कृषि अनुसंधान, शिक्षा एवं प्रसार के अधिकारियों ने नवीन कृषि विश्वविद्यालयों के भावी स्वरूप पर मंथन किया। उन्होंने तीनों विश्वविद्यालयों को अपनी फैकल्टी एवं शैक्षणोत्तोर कर्मचारियों की भर्ती के लिए समान मापदंड अपनाने पर जोर दिया। अतिथि कुलपतियों ने कृषि महाविद्यालय, मंडोर के भवन निर्माण तथा कृषि अनुसंधान केंद्र पर चल रहे विभिन्न फसलों जैसे- राया, गेहूं, चना, राजगिरा, जीरा, ईसबगोल, कसूरी मैथी, अरंडी तथा मसाला फसलों पर हो रहे अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया और तकनीकी मॉडल की सराहना की। बैठक में कृषि अनुसंधान, विस्तार एवं कृषि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।