- Hindi News
- धूमधाम से निकली जगदगुरु रामानंदाचार्य की शोभायात्रा
धूमधाम से निकली जगदगुरु रामानंदाचार्य की शोभायात्रा
भास्कर न्यूज - जोधपुर
जगदगुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को पांचवीं रोड से रातानाडा तक शोभायात्रा निकाली गई। संत अचलानंद गिरि महाराज और कथावाचक मुरलीधर महाराज के सान्निध्य में आयोजित महोत्सव में वैष्णव समाज सहित कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, भाजपा नेता प्रसन्नचंद मेहता, मेघराज लोहिया और वैष्णव समाज के अमिताभ योगानंदी उपस्थित रहे।
महोत्सव समिति के संयोजक सुनील योगानंदी ने बताया कि अतिथियों ने रामानंदाचार्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। इसके बाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, सचिव अशोक कुबावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वैष्णव समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, संरक्षकों व भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व दोपहर सवा बारह बजे गीता भवन के पीछे स्थित साधु समाज भवन से दुपहिया, चार पहिया वाहनों और ट्रैक्टरों में सजी झांकियों का काफिला शनिश्चरजी का थान, जालोरी गेट, सोजती गेट, मोहनपुरा पुलिया होते हुए महर्षि दयानंद स्मृति भवन पहुंचा। यहां महाप्रसादी की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवकिशन वैष्णव, हेमदास कुबावत, कुंजबिहारी शर्मा, मदनदास संत, रामेश्वर प्रसाद योगानन्दी, रमेशचन्द्र वैष्णव, रामेश्वरदास वैष्णव, सुरेश वैष्णव, श्यामलाल वैष्णव, लालदास, राजेन्द्र रामावत, सोहनदास वैष्णव, अशोक अग्रावत, शिवप्रकाश वैष्णव, सवाई दास वैष्णव, धनराज वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, भंवर वैष्णव, नटवरलाल वैष्णव व राजन वैष्णव सहित अन्य ने योगदान दिया।