- Hindi News
- मनुष्य दान व भक्ति का नशा करें : सैनाचार्य
मनुष्य दान व भक्ति का नशा करें : सैनाचार्य
भास्कर न्यूज - खारिया मीठापुर
जोधपुर से विहार कर कोटा जाते समय सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज का शुक्रवार को खारीया मीठापुर खटाणा भवन पर सरपंच राजूराम गुर्जर की अगुवाई में ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवचन देते सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज ने कहा कि हमें रोज परमात्मा के दर्शन व पूजन करने चाहिए। मनुष्य दान व भक्ति का नशा करें। गुरू के बिना जीवन में अंधेरा रहता है हर मनुष्य को जीवन में गुरू की महिमा का बखान करना चाहिए। गुरू का सदैव आदर, सम्मान व पूजा करनी चाहिए। गुरू हमारे लिए पूजनीय व वंदनीय है। मनुष्य को धर्म का अनुसरण कर नेकी व परमार्थ के मार्ग पर चलना चाहिए। यथा शक्ति दान-पुण्य करना चाहिए व गौ माता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर पारस सैन, राजू जाट, विक्रम गुर्जर, प्रकाश खटाणा, गुटू सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।