- Hindi News
- लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयारी करे:देवनानी
लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तैयारी करे:देवनानी
जोधपुर - पूर्व शिक्षा मंत्री व भाजपा नेता वासुदेव देवनानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटने का आव्हान किया। शुक्रवार को जोधपुर प्रवास पर आए देवनानी ने शाम को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से मंडल एवं वार्ड स्तर पर अभी से मतदाताओं से मिलकर पार्टी के पक्ष को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह मेहनत से कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बहुमत दिलाया वैसी ही उर्जा से आने वाले चुनाव में काम करना होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बोराणा, जगत नारायण जोशी, मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया सहित अनेक कार्यकर्ता उनसे मिले।