आज से नियमित होगी जयपुर इंटरसिटी
गत रेल बजट में घोषित जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार से नियमित चला करेगी। बजट घोषणा के बाद रेलवे ने इसे हॉली डे स्पेशल के रूप में चलाया था। बाद में इसे बांदीकुई तक बढ़ा दिया गया। अब शनिवार को सांसद चंद्रेश कुमारी झंडी दिखाकर नियमित फेरे पर रवाना करेंगी। अब यह ट्रेन जयपुर तक ही चला करेगी। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में 04821/22 नंबर से चल रही जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन शनिवार शाम से नए नंबर 22477/78 के साथ नियमित हो जाएगी। यह ट्रेन जोधपुर व जयपुर से वर्तमान समय के अनुसार ही चलेगी।
जैसलमेर एक्सप्रेस की अवधि बढ़ाई - रेलवे ने जोधपुर-जैसलमेर के बीच चल रही विशेष साप्ताहिक ट्रेन 04802 की संचालन अवधि 5 फरवरी से 26 मार्च तक बढ़ा दी है।
तीन ट्रेनों में कोच बढ़ाए : यात्रियों की बढ़ती प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे ने जोधपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14810 में 27 जनवरी को और 14809 में 28 जनवरी को एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाने का निर्णय किया है। इसी तरह मंडोर एक्सप्रेस में 26 जनवरी को एक फस्र्ट एसी तथा बीकानेर-दादर एक्सप्रेस में 25 जनवरी एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा।