पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा प्रतियोगिताओं के परिणाम

जीव-जंतु कल्याण पखवाड़ा प्रतियोगिताओं के परिणाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. पशु क्रूरता निवारण समिति के तत्वावधान में चल रहे जीव-जंतु कल्याण पखवाड़ा के तहत बालवाड़ी माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 15 विद्यालय के 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें उच्च प्राथमिक वर्ग में महेश उप्रावि के पृथ्वीराज करण प्रथम, महावीर कन्या उप्रावि की राजश्री गौड़ द्वितीय, वरुण भारतीय के मोक्ष शाक्त तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग में वरुण भारती की मेघना विश्नोई प्रथम, महालक्ष्मी की मनीषा सोनी द्वितीय व नोबल इंटरनेशनल के हरसूल सोनी तृतीय रहे। केएन कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में केएन कॉलेज की अनिशा वर्मा प्रथम, हंसा कुमारी द्वितीय रहीं। पखवाड़ा संयोजक कैलाश लोढ़ा ने बताया कि महावीर पब्लिक स्कूल में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वरुण भारती उमावि के शुभम अरोड़ा व तेजपाल नैण की टीम प्रथम, वरुण पब्लिक की रितिका शर्मा व महावीर पब्लिक के यश जानू की टीम द्वितीय, वरुण पब्लिक के प्रतीक भाटी व यश भूरानी की टीम तृतीय रही। डॉ. कुंभट ने बताया कि पखवाड़ा का पुरस्कार वितरण समारोह 30 जनवरी शाम 4 बजे बादलचंद सुगन कंवर चौरडिय़ा स्कूल में होगा।