लाचू कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार शुरू
जोधपुर. लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर्मेसी संकाय के तत्वावधान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा प्रायोजित ‘क्वालिटी बाइ डिजाइन’ विषय पर सेमिनार शुक्रवार को कॉलेज सभागार में शुरू हुआ।
सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के प्राचार्य डॉ. के कांत, कार्यक्रम अध्यक्ष सत्येंद्र जौहरी, कॉलेज संचालन समिति अध्यक्ष प्रवीण माथुर, सचिन माथुर, कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरएल माथुर, फॉर्मेसी संकाय निदेशक डॉ. बीपी नागौरी व डॉ. जीके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. कांत ने कहा कि क्वालिटी बाइ डिजाइन दवा की गुणवत्ता के निर्धारण में अतिआवश्यक है। कार्यक्रम अध्यक्ष सत्येंद्र जौहरी ने भी फॉर्मास्यूटिकल उत्पादों में क्वालिटी बाइ डिजाइन को उपयोग में लाने की आवश्यकता बताई। सेमिनार संयोजक प्रो. बीपी नागौरी ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार से इंडस्ट्री की नवीनतम आवश्यकताओं व आविष्कारों को जानने का मौका मिलता है।