पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरावस्था पर हुई चर्चा

किशोरावस्था पर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - जोधपुर शहर के शिशु रोग विशेषज्ञों ने शुक्रवार को युवावस्था पर चर्चा की। इस मौके देश भर से आए कई शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद थे। मौका था आईएपी मारवाड़ शाखा की ओर से मिशन किशोर उदय के तहत आयोजित कार्यशाला का।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडोलसेंट हैल्थ एकेडमी के अध्यक्ष इंदौर के डॉ. जेएस$ टूटेजा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रयोग स्वरूप 50 शहरों में इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित होगी। राजस्थान में जयपुर व जोधपुर को यह अवसर मिला है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर छात्र व छात्राओं एवं उनके अभिभावक व शिक्षकों को स्कूल में किशोरावस्था की जानकारी देना है। इसके अलावा शहर के शिशु रोग विशेषज्ञों को किशोर अवस्था में होने वाली बीमारियों व उनके निराकरण के बारे में जानकारी देना है। इस अवसर पर सूरत की डॉ$ सुषमा देसाई ने किशोर बालिकाओं में होने वाली खून की कमी के बारे में विस्तार से चर्चा की। गुडगांव की वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ$ प्रेमलता कृष्णन ने किशोर अवस्था में मानसिक तनाव, अवसाद, मोटापा तथा खानपान में अनियमितताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के प्रारंभ में केंद्रीय आईएपी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ$ प्रमोद शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीपी बसंत का संदेश वाचन किया। संस्था के मारवाड़ शाखा के अध्यक्ष डॉ$ राकेश जोरा ने बताया कि इस कार्यशाला के तहत शनिवार जोधपुर की सेंट ऑस्टिन स्कूल में विशेषज्ञ स्टूडेंट्स के लिए ‘फेमिली लाईफ एजुकेशन’ पर दो अलग अलग सत्र आयोजित करेंगे। आईएपी मारवाड़ शाखा के सचिव डॉ$ रविंद्र गहलोत ने अंत में आभार जताया। कार्यशाला में उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुराग सिंह, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बीडी गुप्ता, डॉ. डीआर डाबी व डॉ. एनपी छंगाणी भी मौजूद थे।