- Hindi News
- कुरीतियां व अंधविश्वास विकास में बाधक, मटकियां फोड़ जताया विरोध
कुरीतियां व अंधविश्वास विकास में बाधक, मटकियां फोड़ जताया विरोध
जोधपुर - राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च ((सीएफएआर)) और ग्राम पंचायत लूणी के संयुक्त तत्वावधान में युवतियों और महिलाओं ने कुरीतियां रूपी मटकियां तोड़कर स्वस्थ समाज की परिकल्पना की। सीएफएआर की जिला समन्वयक उर्मिला राठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बालविवाह, जेंडर भेदभाव, अशिक्षा रूपी मटकियां को तोड़ा गया। लूणी के एसडीएम ओमदान रत्नू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भी समाज परंपरावादी सोच के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा। बीडीओ अनिल सोनी और तहसीलदार राजेन्द्र सिंह चंदावत ने बेटियों की निरंतर घटती संख्या पर चिंता जताई। कार्यक्रम के दौरान सरपंच नाजू देवी ने कहा कि वे ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेटियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के दौरान सीएफएआर की प्रतिनिधि रोशन खान, ग्रामसेवक वीरेंद्र सिंह के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।