- Hindi News
- विद्यार्थियों में आईआईटी जेईई टेस्ट सीरीज के प्रति उत्साह
विद्यार्थियों में आईआईटी-जेईई टेस्ट सीरीज के प्रति उत्साह
जोधपुर - वाईसीएल संस्थान की ओर से दैनिक भास्कर के पाठक गणित व जीवविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आईआईटी-जेईई की टेस्ट सीरीज का तीसरा अंक का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे इसे हल करके अपनी तैयारी जांच सकते हैं। वाईसीएल के निदेशक रामनरेश यादव ने बताया कि आईआईटी, जेईई या प्री-मेडिकल फाउंडेशन कोर्स की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वाईसीएल के अनुभवी शिक्षकों की टीम ने विषयवार टेस्ट सीरीज प्रश्नोत्तरी तैयार की है। जेईई-मैन, जेईई एडवांस के सिलेबस के अनुसार सभी विषयों के फंडामेंटल के कंसेप्ट को समझना आवश्यक है। रविवार को दैनिक भास्कर में आईआईटी जेईई मेन्स के लिए गणित की टेस्ट सीरीज प्रश्नोत्तरी का प्रकाशन किया जाएगा। इन प्रश्नों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के हल के लिए विद्यार्थी वाईसीएल टीम के सब्जेक्ट एक्सपर्ट से संपर्क कर सकता है। संपूर्ण पेपर की आंसर की वेबसाइट 222.4ष्द्यद्भशस्रद्धश्चह्वह्म्.ष्शद्व पर उपलब्ध कराई जाएगी।