पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिद्दा और भांगड़ा पर झूमे शहरवासी

गिद्दा और भांगड़ा पर झूमे शहरवासी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
गिद्दा व भांगड़ा पर युवक-युवतियों के कदम थिरक रहे थे। लोग वंश मोर वंश मोर का आग्रह कर रहे थे। साथ ही भवई लोकनृत्य व लोकगीतों की स्वरलहरियों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था।
इस बीच जादूगर गोपाल के करतबों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। दर्शक जादू के पेंच में उलझकर रह गए। ऐसे ही कार्यक्रमों के बीच शुक्रवार को रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में शहर के लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ आयोजित कार्यक्रमों का भी खूब लुभाया।