पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी न्यूज ...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. उगम कंवर मनमोहन राज लोढ़ा, चेरिटेबल ट्रस्ट बड़ौदा व जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग तथा ताराबाई देसाई चेरिटेबल ट्रस्ट व महावीर इंटरनेशनल सनसिटी जोधपुर द्वारा राजकीय चिकित्सालय, महिलाबाग में शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मदनराज कर्णावट ने बताया कि शिविर में 107 मरीजों की आंखों की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में मोतियाबिंद के चयनित 12 मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण शास्त्रीनगर स्थित ताराबाई देसाई नेत्र चिकित्सालय में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ$ संजीव देसाई व डॉ$ राजीव देसाई द्वारा किए जाएंगे।