पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल होली और भाई दूज सहित 9 पर्व शनिवार या रविवार को

इस साल होली और भाई दूज सहित 9 पर्व शनिवार या रविवार को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर
इस साल गणतंत्र दिवस, रक्षा बंधन व भाई दूज सहित नौ पर्व शनिवार या रविवार को होने के कारण इन पर्व पर मिलने वाली अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2014 का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार राज्य में 5 दिवसीय सप्ताह होने के कारण इस साल कुल 365 दिनों में से 105 दिन शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। इनमें से नौ शनिवार व रविवार को विभिन्न पर्व पडऩे के कारण नौ छुट्टियां कम हो गई हैं। शनिवार व रविवार के अलावा इस वर्ष 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित हैं।




इन विशेष दिनों पर नहीं मिलेगी अतिरिक्त छुट्टी



२६ जनवरी गणतंत्र दिवस, रविवार

१६ मार्च होली, रविवार

१३ अप्रैल महावीर जयंती, रविवार

३१ मई महाराणा प्रताप जयंती, शनिवार

१२ जुलाई गुरु पूर्णिमा ((ऐच्छिक)), शनिवार

१० अगस्त रक्षा बंधन, रविवार

१७ अगस्त थदड़ी ((ऐच्छिक)), रविवार

३० अगस्त संवत्सरी ((ऐच्छिक अ.)), शनिवार

२५ अक्टूबर भाई दूज, शनिवार