पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर डिस्कॉम के 32 कर्मचारी होंगे सम्मानित

जोधपुर डिस्कॉम के 32 कर्मचारी होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर . गणतंत्र दिवस के मौके पर डिस्कॉम मुख्यालय में रविवार को एक समारोह में एमडी एनएम चौहान ३२ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। समारोह में लेखाधिकारी पुष्पा मित्तल, एईएन जितेन्द्र कुमार चावला, फीडर मैनेजर चमनलाल एरी, एईएन अशोक कुमार माथुर, एईएन पीपीएम रमेश मिश्रा, एईएन खैरूल कसीर खान, जेईएन रामबक्श कड़वासरा, एमएंडपीपीसी जोधपुर के के राजीव, निमेश लखनपाल, जोधपुर की अनुराधा उज्जवल, नम्रता श्रीवास्तव, वैभव कुमार भाटी, बाड़मेर के जीवनराम, चूरू के राकेश कुमार स्वामी, जोधपुर आईटी सेल के नवीन सांखला तथा ईश्वरसिंह को सम्मानित किया जाएगा। लेखाकार जालोर के विनोद कुमार आर्य, जितेन्द्रसिंह, एंडआर मुख्यालय की कामिनी सांखला, जोधपुर शहर वृत्त के आरके माथुर, आरएंडसी के बालकिशन जालानी, श्रीगंगानगर के दीपक बंसल, कार्मिक मुख्यालय के भंवरसिंह राठौड़ को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसी तरह हनुमानगढ़ के मीटर रीडर प्रथम वेदपाल, जोधपुर शहर वृत्त के हेल्पर प्रथम भंवरलाल ओझा, निदेशक वित्त कार्यालय के देवीसिंह, जोधपुर जिला वृत्त के जगदीश लाल, जैसलमेर तकनीकी सहायक लीलाधर प्रजापत, शहर वृत्त के रमेश विश्नोई, एमएंडपीपीसी मुख्यालय के धर्मेंद्र सांखला, सीटीएल के दलवीर सिंह व बाड़मेर के तकनीकी सहायक राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा।