पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पश्चिम बंगाल में महिला सीएम होते हुए भी बनर्जी असंवेदनशील: ममता शर्मा

पश्चिम बंगाल में महिला सीएम होते हुए भी बनर्जी असंवेदनशील: ममता शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर . राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में महिला सीएम होते हुए भी महिलाओं के मामलों में संवेदनशील नहीं है। बीरभूम जिले में सामूहिक दुष्कर्म की घटना व पहले के कई दुष्कर्म प्रकरणों में आयोग ने सीएम ममता को पत्र लिखे लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया। अब आयोग ने प्रसंज्ञान लेकर एक टीम गठित की है, जो वहां हुए दुष्कर्म के 5-6 मामलों की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में महिला अत्याचार की हदें पार हो रही है। शर्मा यहां सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रही थीं।
केजरीवाल वादों पर खरे नहीं उतर रहे : शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, उन पर वे खरे नहीं उतर रहे। दिल्ली में यूगांडा की महिलाओं से कानून मंत्री सोमनाथ भारती के दुव्र्यवहार मामले में शर्मा ने कहा कि आयोग ने दो बार समन जारी किए, लेकिन वे नहीं आए। भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। वे अरविंद केजरीवाल से मांग कर रही है। उन्हें भारती को सस्पेंड करना चाहिए।
महिला व तीन बच्चियों के आत्महत्या मामले की होगी दुबारा जांच : बाप में एक महिला के तीन बच्चियों के साथ आत्महत्या मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने दुबारा जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी के बाद 13 दिसंबर को आयोग ने प्रसंज्ञान लिया था। जोधपुर ग्रामीण एसपी से मामले की जानकारी ली गई है और पीडि़त पक्ष के आग्रह पर दुबारा जांच के आदेश दिए हैं।
महिला थाना एसएचओ पर होगी कार्रवाई : महिला थाना ((पश्चिम)) में पत्नी को प्रताडि़त कर घर से निकालने के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर शर्मा ने पुलिस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि मामला दर्ज होने के 66 दिन बाद भी एसएचओ मुक्ता पारीक ने कार्रवाई नहीं की। इसके लिए पुलिस कमिश्नर से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगेंगे और एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखेंगे।