पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता को जागरूक होना होगा’

‘लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता को जागरूक होना होगा’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर . राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इस मौके पर सेंटर के निदेशक डॉ. जमील काजमी ने कहा कि राष्ट्र को खुशहाल बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना जरूरी है। मंडोर रोड स्थित जटिया रैगर समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना केन्द्र जोधपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रदर्शनी का समापन युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी देने के साथ सम्पन्न हुआ। एडीएम सिटी एमएल नेहरा ने मिनी ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में युवाओं को मतदान की आवश्यकता एवं महत्व की जानकारी दी।