पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टन टन घंटी बजी स्कूल की, चलो स्कूल तुमको पुकारे...

टन-टन घंटी बजी स्कूल की, चलो स्कूल तुमको पुकारे...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्राओं ने बिखेरी नृत्य की छटा
जोधपुर . गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जयनारायण व्यास टाउन हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। दर्शकों को नेत्रहीन विद्यार्थियों ने संदेशात्मक प्रस्तुतियों से रोमांचित कर दिया। उन्हीं के द्वारा ‘टन-टन घंटी बजी स्कूल की, चलो स्कूल तुमको पुकारे...’ गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सर्वशिक्षा की अलख जगाई। राजकीय अंध विद्यालय के बालकों ने देशभक्ति गीत के साथ राजस्थानी लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ह्यूसन मंडी की बालिकाओं ने शास्त्रीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नेत्रहीन विकास संस्थान, राबाउमावि राजमहल, महावीर कन्या विद्यालय, राबाउमावि जालोरी गेट, फूलचंद बालिका विद्यालय व उम्मेद कन्या बाउमावि के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। लूणी विधायक जोगाराम पटेल ने की। मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास और शहर विधायक कैलाश भंसाली थे। विशिष्ट अतिथि एडीएम राजेंद्रसिंह राठौड़, ओपी बुनकर व एमएल नेहरा थे। जिला शिक्षा अधिकारी गजरा चौधरी और इंदुबाला पंवार भी उपस्थित थीं।