- Hindi News
- ‘भास्कर जीनियस अवार्ड 2014’ परीक्षा स्थगित
‘भास्कर जीनियस अवार्ड 2014’ परीक्षा स्थगित
भास्कर न्यूज. जोधपुर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं के मद्देनजर ‘भास्कर जीनियस अवार्ड 2014’ परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया गया है। परीक्षा की आगामी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। दैनिक भास्कर और जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यह परीक्षा 27 और 28 जनवरी को विभिन्न सेंटरों पर सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होनी थी। दैनिक भास्कर का उद्देश्य भास्कर जीनियस अवार्ड-2014 के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप की सुविधा का लाभ देना है। साथ ही उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करना है, जहां पहुंचकर छात्र गौरवान्वित महसूस कर सकें। एग्जाम को स्थगित करने के पीछे यह ही मंशा है कि छात्र बोर्ड परीक्षाओं में ध्यान केंद्रित कर सकें।
परीक्षा को लेकर भ्रांतियों में न पड़ें
भास्कर जीनियस अवार्ड 2014 को लेकर कुछ सेंटरों और स्टूडेंट को यह सूचना दी जा रही है कि परीक्षा 27 और 28 जनवरी को निर्धारित समय पर होगी। छात्र और स्कूल संचालकों से आग्रह है कि भास्कर जीनियस अवार्ड 2014 से संबंधित प्रक्रिया में दैनिक भास्कर सहभागी है और इसे फिलहाल स्थगित किया गया है। ऐसे में परीक्षा की तिथि और सेंटर संबंधित सूचना जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। इसके अलावा जिन सेंटरों पर परीक्षा आयोजित करने की तैयारी चल रही है, वहां भास्कर नजर रख रहा है।