पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 000पेज दो की लीड.....फ्रीडम फाइटर का जज्बा

000पेज दो की लीड.....फ्रीडम फाइटर का जज्बा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर
अंग्रेजों के राज में अपने देश का तिरंगा फहराता देखने की तमन्ना लेकर आजादी के लिए हंसते-हंसते जेल गए। देश आजाद हुआ तो उनके जज्बे की जीत भी हुई। इस जंग में अपना योगदान देने वाले जोधपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के मन में आज भी तिरंगे के प्रति कितनी गहरी आस्था है, यह शनिवार को शहरवासियों ने देखा। कार्यक्रम था शहर में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित भगवान महावीर उद्यान में 100 फीट ऊंचे तिरंगे के लोकार्पण का। महापौर रामेश्वर दाधीच ने 100 फीट ऊंचे तिरंगे के लोकार्पण का निमंत्रण दिया तो राजस्थान स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष केवलचंद मोदी खुद को रोक नहीं पाए। 86 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे ही समारोह स्थल पहुंच गए।
जोधपुर नगर निगम व फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से लेट हो गया। ऐसे में वे तिरंगे को फहराता देखने के लिए ढाई घंटे तक वहीं बैठे रहे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें तुरंत समीप के अस्पताल पहुंचाया। हृदयरोगी होने के कारण डॉक्टर उन्हें पहले ही इस तरह लगातार धूप में बैठने से मना करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों की सलाह को भी दरकिनार कर दिया। कुछ देर उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार आया तो डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। शाम को उनकी तबीयत कुछ सुधरी तो बोले, ‘मैं आज तो तिरंगा फहराता हुआ नहीं देख नहीं पाया, लेकिन गणतंत्र दिवस की सुबह स्कूल जाकर जरूर तिरंगा फहराऊंगा।’ इसके पहले महापौर उनसे मिलने घर पहुंचे और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वर्ष 1942 में आजादी की लड़ाई के दौरान जयनारायण व्यास के नेतृत्व में स्टेडियम के ब्रिज के नीचे बम रख रहे थे तो अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। मोदी वर्तमान में महेश शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष भी हैं।