पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर पावटा से नई सड़क के बीच आम यातायात बंद रहेगा

गणतंत्र दिवस पर पावटा से नई सड़क के बीच आम यातायात बंद रहेगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर
गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उम्मेद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम में चारों तरफ उन्हीं वाहन चालकों को प्रवेश दिया जाएगा जो समारोह में शरीक होने जाएंगे।
: इसके अतिरिक्त पावटा से नई सड़क के बीच आम यातायात बंद रहेगा। पावटा व नई सड़क से डायवर्ट किए गए वाहनों का आवागमन पुलिस लाइन, ताराचंद सर्किल के रास्ते होगा।
: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इस अवसर पर आने वाले वीआईपी पासधारियों के लिए प्रवेश स्टेडियम के गेट नंबर 1 से होगा।
: कार्डधारी अतिथियों व पत्रकारों का प्रवेश स्टेडियम के गेट नंबर 2 से होगा। ये अपने वाहनों को पुलिस चौकी के सामने वाले भाग में पार्क कर सकेंगे।
: परेड, स्कूली छात्र-छात्राओं व कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों के लिए प्रवेश स्टेडियम के गेट नंबर सात से होगा। जो टाउन हॉल से पुराना स्टेडियम के मध्य वाले मार्ग पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
: स्टेडियम के गेट नंबर 9 से झांकियों को प्रवेश दिया जाएगा।
: आम दर्शकों के लिए प्रवेश का रास्ता दर्पण सिनेमा व स्टेडियम की तरफ से गेट नंबर 10, 8, 4 से होगा।
: महिलाओं के लिए प्रवेश स्टेडियम के गेट नंबर 3 से होगा।
: गेट नंबर 8 व 10 से प्रवेश करने वाले आमजन अपने वाहनों को स्टेडियम सिनेमा के सामने व गेट नंबर 3 व 4 से प्रवेश करने वाले आमजन अपने वाहनों को दर्पण सिनेमा के पीछे गली में पार्क कर सकेंगे। समारोह में सम्मिलित होने वाले नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कर सकेंगे।