फाइनेंस बुटिक व पर्ल टीम फाइनल में
फाइनेंस बुटिक व पर्ल टीम फाइनल में
जोधपुर. फाइनेंस बुटिक और पर्ल डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले सेमीफाइनल में पर्ल टीम ने 106 रन बनाए। अभिषेक ने 40 रन बनाए। मनीष ने चार और राहुल ने तीन विकेट लिए। जवाब में आरएमसीसी क्लब 83 रन पर सिमट गई। विक्रांत और मनीष ने तीन- तीन विकेट लिए। दूसरे सेमीफाइनल में फाइनेंस बुटिक ने चार विकेट पर 226 रन बना पारी घोषित की। अभिषेक वैष्णव ने 65, कपिल रामसिंघानी ने 56 और निशांत ने 50 रन बनाए। सलीम ने चार विकेट लिए। जवाब में केकेआर टीम 150 रन बना सकी। शाहरुख खान ने 52 और मोहसिन ने 30 रन बनाए। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
राकेश ‘स्ट्रांगमैन’ और मनोहर ‘पॉवरमैन’
जोधपुर. जोधपुर जिला सीनियर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न हुई। राकेश शर्मा ‘स्ट्रांगमैन’, मनोहर सिंह ‘पॉवरमैन’ और कविता सेठिया स्ट्रांगमैन घोषित हुई। परिणाम : 56 किलो वर्ग में सुनील कुमार प्रथम, मनीष द्वितीय। 56 से 62 किलो वर्ग में राकेश शर्मा प्रथम, राधेश्याम द्वितीय। 62 से 69 किलो वर्ग में राजकुमार प्रथम, देवेंद्र सिंह द्वितीय, 69 से 77 किलो वर्ग में मयंक चौधरी प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय। 77 से 85 किलो वर्ग में पंकज प्रथम, अशोक सिंह द्वितीय। 85 से 94 किलो वर्ग में मनोहर सिंह प्रथम, मूल सिंह द्वितीय। महिला वर्ग में ज्योति और कविता सेठिया अपने वर्ग में प्रथम रहीं। सचिव बजरंग स्वामी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जूनियर मि. जोधपुर 2 को : जूनियर मि. जोधपुर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता दो फरवरी को आयोजित की जाएगी।
अमरदीप क्रिकेट 8 से : अमरदीप इंटरप्राइजेज की ओर से ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 8 फरवरी से रेलवे के न्यू स्टेडियम में शुरू होगी।
जोधपुर बधिर क्रिकेट टीम घोषित
जोधपुर. राज्य स्तरीय मूक बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक जयपुर में होगी। इसके लिए जोधपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम : हिम्मत सिंह कप्तान, मोहम्मद आरिफ उप कप्तान, नीरज टाक, गुलाम वारसी, विजय सिंह, सतीश, नेमीचंद, हनुमान जाट, मांगीलाल, ओमराम, जगराम और बंटी पटेल। लाल तिवारी, प्रताप दाधीच और राजेंद्र सिंह सुरक्षित खिलाड़ी होंगे।