ऊर्जा मंत्री खींवसर झंडारोहण करेंगे
जोधपुर . 65वें गणतंत्र दिवस समारोह पर राजकीय उम्मेद स्टेडियम में ऊर्जा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में जिला प्रशासन की ओर से 78 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि खींवसर तिरंगा फहराएंगे। समारोह में पुलिस आरएसी, एनसीसी, स्काउट गार्ड, होमगार्ड के जवान सेन्ट पैट्रिक्स विद्यालय की टुकडिय़ां मधुर धुनों के साथ बैंड वादन प्रस्तुत करेगी। इन टुकडिय़ों के साथ प्लाटून कमांडर सुमेरसिंह मेड़तिया नेतृत्व करेंगे। मुख्य समारोह में शहर के 28 स्कूलों के 1 हजार 100 छात्र-छात्राएं सामूहिक व्यायाम, 100 छात्र-छात्राएं लैजियम तथा 60 छात्र-छात्राएं डंबल्स की प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम उप जिला शिक्षा अधिकारी ((शारीरिक शिक्षा)) धमेंद्र सांखला के नेतृत्व में होंगे। इसी तरह डॉ. विजय लक्ष्मी गोयल के निर्देशन में राजस्थानी सामूहिक नृत्य 200 छात्राएं प्रस्तुत करेंगी।