शादी में शामिल होने जोधपुर आईं रेखा
जोधपुर. फार्मा कंपनी के एमडी करण सिंह और नामाह की शादी के रिसेप्शन का आयोजन शनिवार को मेहरानगढ़ के रैंपार्ट पर हुआ। इस अवसर पर पूरे गढ़ को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया। समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और कई उद्योगपति जोधपुर पहुंचे। समारोह में मर्लिन सोलो यात्रा ग्रुप की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। साथ ही मुंबई से आए डांस ग्रुप ने बॉलीवुड गीतों पर परफॉर्म किया। समारोह में कालबेलिया डांस
का भी आयोजन
रखा गया।