पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में साफे की परंपरा के 100 साल

स्कूल में साफे की परंपरा के 100 साल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


भास्कर न्यूज.जोधपुर

राजस्थान आवासन मंडल की विवेक विहार योजना में 11 फरवरी को 1408 फ्लैट के लिए खोली जाएगी। आवासन मंडल के अधिकारियों ने दावा किया है कि लॉटरी में आवंटित फ्लैट दो साल में दे दिए जाएंगे। राजस्थान आवासन मंडल की इस योजना में तीन श्रेणी के फ्लैट निर्माण करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इसमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 560, अल्प आय वर्ग के लिए 576 एवं मध्य आय ए वर्ग के 272फ्लैट आवंटित करने के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। लॉटरी मंडल के कुड़ी स्थित उप आवासन आयुक्त कार्यालय में निधार्रित तिथि पर दोपहर तीन बजे कम्प्यूटर से रेंडम प्रणाली से खोली जाएगी। इसमें मंडल के उप आवासन आयुक्त, जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि व विभागीय इंजीनियर मौजूद रहेंगे। लॉटरी में 3 फरवरी तक एक किश्त जमा करवाने वाले आवंटियों को शामिल किया जाएगा।

फ्लैट जी प्लस थ्री के इमारत में बनेंगे

कुड़ी के सेक्टर पांच में प्रस्तावित फ्लैट ग्रांउड प्लस तीन मंजिला इमारत में बनेंगे। मंडल ने अभी इसमें श्रेणीवार अनुमानित कीमत तय की है। इसमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 1 रूम फ्लैट 8.25 लाख, अल्प आय वर्ग के लिए 13.50 लाख व मध्यम आय वर्ग के लिए 21 लाख रुपए तय किए गए हैं। मंडल के उप आवासन आयुक्त एके भाटी के अनुसार फ्लैट के निर्माण का कार्य पूरा होने पर इसकी नियमानुसार लागत तय की जाकर आवंटियों से ली जाएगी।