पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर प्रेस क्लब का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

जोधपुर प्रेस क्लब का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर
जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन पांच बत्ती चौराहा स्थित होटल खास विलास में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, उद्यमी व व्यवसायी, डॉक्टर व विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने बताया कि समारोह में महापौर रामेश्वर दाधीच, विधायक कैलाश भंसाली, जिला कलेक्टर गौरव गोयल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गोविंद सिंह चारण, जेडीए आयुक्त शफी मोहम्मद कुरैशी, डीआईजी स्टांप भूराराम चौधरी, वाणिज्यिक कर उपायुक्त वंदना सिंघवी, डीएसओ जेके मीणा, जिला परिषद सीईओ मदनलाल योगी, नगर निगम के कार्यवाहक सीईओ ओपी जैन, आयुक्त रामकिशोर माहेश्वरी, डीपीआर के सहायक निदेशक डॉ.मोहनलाल गुप्ता, रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा, रक्षा प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी, पीआरओ प्रदीप चौधरी, एपीआरओ संतोष प्रजापत व राजेंद्रसिंह राठौड़, जेडीए उप सचिव शैलेंद्र देवड़ा सहित डीसीपी हिगंलाजदान, एडीसीपी केसरसिंह व कैलाशदान, एएसपी ((एसीबी)) नरपत सिंह, एसीपी ललित शर्मा, रजनीश पूनिया व ललित शर्मा, डीसीपी हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित थे। समारोह में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों में पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, उप महापौर न्याज मोहम्मद, अर्थशास्त्री महेंद्र झाबक, लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के निदेशक सागर जोशी, भाजपा नेता प्रसन्नचंद मेहता, डॉ.महेंद्र राठौड़, गणेश बिजाणी, राजेंद्र बोहरा, पार्षद ओमकार वर्मा व अमिता त्रिवेदी, पूर्व पार्षद छोटूसिंह उदावत, शैलेंद्र भंडारी, सुनील व्यास आदि थे।
क्लब के उपाध्यक्ष डॉ.योगेश शर्मा ने बताया कि समारोह में जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष आशाराम धूत, जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ.भरत दिनेश, मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य मनीष मेहता, व्यवसायी राजीव मूंदड़ा, कमल बाहेती, राकेश सोमानी, केके विश्नोई, मोहन सिंह, रमेश अग्रवाल, मनीष व्यास व खास विलास के विनीत राठी ने भी शिरकत की। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.अरविंद माथुर, डॉ.दिनेश कोठारी, डॉ.सुभाष बलारा, डॉ.विकास राजपुरोहित, डॉ.रवि चौधरी, डॉ.नवनीत अग्रवाल, डॉ.सुनील चांडक, भाजपा नेता जगतनारायण जोशी, महेंद्र मेघवाल, पवन आसोपा, प्रतिपाल सिंह, नरेंद्र सोलंकी, कैलाश वर्मा, महेंद्र जालानी, संदीप काबरा, अनिल गोयल, कानराज मोहनोत, राजेश लोहिया, अमृत पंचारिया, दीपक गोधा भी उपस्थित थे। समारोह में जादूगर गोपाल ने विभिन्न करतब दिखाए।