- Hindi News
- ‘यंगेस्ट धड़कन 2014’ में हुई रंगोली व ड्राइंग प्रतियोगिता
‘यंगेस्ट धड़कन 2014’ में हुई रंगोली व ड्राइंग प्रतियोगिता
जोधपुर - केएन गल्र्स कॉलेज छात्रसंघ की ओर से ‘यंगेस्ट धड़कन 2014’ कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। इसके तहत रंगोली व ड्राइंग प्रतियोगिताएं हुई। छात्र संघ उपाध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया कि 28 जनवरी को सलाद व फ्लॉवर, 29 को शृंगार, 30 को नृत्य, 31 को म्यूजिकल चेयर, 1 फरवरी को मेहंदी व बैलून और 3 फरवरी को मिस केएन फैशन परेड प्रतियोगिता होगी। इधर समारोह के पोस्टर विमोचन जेएनवीयू के कुलपति प्रो.बीएस राजपुरोहित, कुलसचिव मुकेश चौधरी, चीफ प्रॉक्टर प्रो.हरदयाल सिंह, कॉलेज छात्रसंघ सचिव कृष्णा गहलोत व एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने किया।