पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 0. गणतंत्र से ही सच्ची आजादी : ऊर्जा मंत्री

0. गणतंत्र से ही सच्ची आजादी : ऊर्जा मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शहर में 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर ने ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी के दिन ही हमें सच्ची आजादी मिली। इसके लिए भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु जैसे हजारों शहीदों को नमन किया जाना चाहिए। आरंभ में एडीएम राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने राज्यपाल माग्र्रेट अल्वा का संदेश पढ़ा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने, कृषि कार्यों के लिए रात्रि में 7 घंटे व दिन में 6 घंटे बिजली देने की व्यवस्था लागू की है। युवाओं को रोजगार देने के लिए आरमोल का पुनर्गठन किया जाएगा। आम जन की समस्याओं के निस्तारण के लिए सुगम समाधान व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया है। उन्होंने राज्य के लोगों को भी पद्म भूषण एवं पद्मश्री अलंकरण देने पर प्रसन्नता जताई और बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुराज के लोगों ने एक बार फिर शासन की बागडोर सौंपी है।
बताया 2020 का लक्ष्य : ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हम ’लक्ष्य-2020’ के तहत नए राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं की 60 दिवसीय रूपरेखा निर्धारित करना एक उदाहरण भर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य का कुल विद्युत उत्पादन 12,933 मेगावॉट है। सरकार ने विद्युत उत्पादन, वितरण एवं आपूर्ति सुधार को प्राथमिकता से लिया है। छोटी इकाइयों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।