पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएसआई जोधपुर वृत्त के अधीन आएंगे 11 जिले

एएसआई जोधपुर वृत्त के अधीन आएंगे 11 जिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - भारतीय सर्वेक्षण विभाग के जोधपुर वृत्त कार्यालय का सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी ने सोमवार को उद्घाटन किया। मंडोर उद्यान के समीप स्थित इस कार्यालय के क्षेत्राधिकारी में राज्य के 13 जिले आएंगे। यह देश में 26 वां कार्यालय है। इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों के चित्रों का प्रदर्शन
किया गया। इस अवसर पर महापौर रामेश्वर दाधीच, जिला प्रमुख दुर्गादेवी बलाई, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक जुगल काबरा, भारत सेवा संस्थान के जसवंतसिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उधर, केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी निर्धारित समय से पहले पौने ग्यारह बजे पहुंच गईं। उन्होंने दूसरे अतिथियों की गैरमौजूदगी में ही कार्यालय का फीता काट दिया। इसके बाद जिला प्रमुख दुर्गादेवी बलाई, महापौर रामेश्वर दाधीच, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष 11 बजे बाद पहुंचे। इसके चलते बाद में उद्घाटित शिलापट्ट के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाकर खानापूर्ति की।