पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम की विद्युत चौपाल

डिस्कॉम की विद्युत चौपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर - जोधपुर डिस्कॉम के जिला वृत्त में आने वाले उपखंड क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार को सुबह 11 से सायं 5 बजे तक विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इनमें ग्रामीण उपभोक्ताओं से मिलने वाली बिजली से संबंधित शिकायतों का पंजीयन व निस्तारण किया जाएगा। डिस्कॉम के जोनल मुख्य अभियंता एमएल मेघवाल के अनुसार लूणी, मंडोर, बालेसर, मथानिया, तिंवरी, बावड़ी, ओसियां, मतोड़ा, फलौदी, लोहावट, बाप, बिलाड़ा, भोपालगढ़, पीपाड़ शहर, बोरूंदा उपखंडों और 33/11 की उप चौकियों लूणी, मणाई, चाबा, सावलों की ढाणी, उम्मेदनगर, मालूंगा, पूनियों की बासनी, पल्ली, केरला नाडा, बापिनी, बैठवासियां, बिलाड़ा सोजती गेट, कापरड़ा, बोरूंदा, ओस्तरा, सांवरीज, मोरिया, आऊ एवं खिरवा में विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मेघवाल के अनुसार विद्युत चौपालों में क्षेत्र से संबंधित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। लोहावट उपखंड में लगने वाली चौपाल में एमएल मेघवाल और फलौदी अधिशाषी अभियंता भी उपस्थित रहेंगे।