- Hindi News
- जैन मंदिर में 6 प्रतिमाओं से आंखें चुराई, जेवर व नगदी भी ले गए चोर
जैन मंदिर में 6 प्रतिमाओं से आंखें चुराई, जेवर व नगदी भी ले गए चोर
भास्कर न्यूज - जोधपुर
शहर के भीतरी क्षेत्र में रायपुर हवेली के पास स्थित आदेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगा ली। चोर मंदिर में स्थापित छह प्रतिमाएं खंडित कर चमकीली धातु से बनीं आंखें निकाल ले गए। साथ ही मूर्तियों पर चढ़े कृत्रिम आभूषण व कुछ नगदी भी चुरा ली।
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शास्त्रीनगर निवासी ललित जैन ने रिपोर्ट दी है। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली। डीसीपी ((पूर्व)) डॉ.राहुल जैन, एसीपी ((सेंट्रल)) ढगलाराम आदि वहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। चोर मंदिर के पास बनी प्याऊ के ऊपर चढ़ कर मंदिर की बालकनी में पहुंचे। वहां से सीमेंट की जाली तोड़ कर मंदिर में प्रवेश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है।