देशभर के रोडवेज अफसरों की एजीएम शुरू
जोधपुर - एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स की 58वीं एजीएम में नवाचार पर जोर दिया गया। इस एजीएम में वार्षिक मसौदा पेश करने के साथ ही उपाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय नई कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन पर सहमति बनी। सोमवार को उद्घाटन सत्र के बाद होटल विवांता ((ताज हरि)) में परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय बंदोपाध्याय ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एजीएम में देशभर से परिवहन क्षेत्र से जुड़े 50 से चेयरमैन या एमडी शामिल हुए। इस कॉन्फ्रेंस में नवाचार अर्थात् सीधे संपर्क रखने, टीम को एक्टिव करने लक्ष्य प्राप्त करने आदि पर अधिकारियों ने अपने अनुभव और विचार रखें। एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा का उद्घाटन परिवहन मंत्रालय के सचिव विजय छिब्बर ने सुबह 9:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उद्घाटन सत्र में परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय बंदोपाध्याय, यूनियन के उपाध्यक्ष व बेस्ट के जनरल मैनेजर ओपी गुप्ता वार्षिक मसौदा रखा।