- Hindi News
- गोपालक चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
गोपालक चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
जोधपुर - घांची समाज की गोपालक चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। एडीएम ओपी बुनकर ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आनंद भाटी ठाकर ने समारोह की अध्यक्षता की। मनोहर लाल, महेश बोराणा और मूलचंद विशिष्ट अतिथि थे। पहले दिन पांच मैच खेले गए। पहले मैच में सोलंकी क्लब ने 153 रन बनाए। अर्जुन और पंकज ने 50-50 रन बनाए। श्रवण ने चार विकेट लिए। जवाब में यंग स्टार क्लब 92 रन पर सिमट गया। दूसरे मैच में कृष्णा जूनियर ने 124 रन बनाए। जवाब में पीपी क्लब ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में दादू दयाल क्लब ने 146 रन बनाए। विक्की ने 52 रन बनाए। जवाब में शिवम क्लब सिर्फ 33 रन पर सिमट गया। चौथे मैच में बीबीएस क्लब ने 172 रन बनाए। मनीष ने 44 रन बनाए। जवाब में केसर क्लब 110 रन पर बना सका। पांचवे मैच में रायल्स क्लब ने 108 रन बनाए। करण ने छह विकेट लिए। जवाब में अर्जुन क्लब ने छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विश्वकर्मा खेलकूद आज से : श्री जांगिड़ युवा संघ के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी। रेलवे न्यू स्टेडियम में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा वॉलीबॉल और अन्य स्पर्धाएं रखी गई है।