- Hindi News
- गूगलबॉय की बच्चों को सलाह: जीनियस बनना है तो नॉलेज से प्यार करो, खूब सवाल करो
गूगलबॉय की बच्चों को सलाह: जीनियस बनना है तो नॉलेज से प्यार करो, खूब सवाल करो
भास्कर न्यूज - जोधपुर
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार से गूगल बॉय कौटिल्य भी चिंतित है। पश्चिम राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में हिस्सा लेने जोधपुर आए कौटिल्य ने कहा कि वह देश से भ्रष्टाचार को मिटाना चाहता है। इसके लिए मैं आईपीएस ऑफिसर बनूंगा। भास्कर से बातचीत में कौटिल्य ने अपने विचारों को शेयर किया। कहा, उसे नॉलेज से इसलिए प्यार है कि वह आईपीएस ऑफिसर बनना चाहता है। तभी भ्रष्टाचार खत्म करने में अपना योगदान दे पाऊंगा। उसने जोधपुर को सेलिब्रिटी शहर बताते हुए कहा कि मुझे यहां आना बहुत अच्छा लगा। फिर आना चाहूंगा।
कौटिल्य यहां पर अपने दादा-दादी के साथ पहुंचा।
दंग रह गए थे दादा, जब पढ़ दिया अखबार
कौटिल्य के दादा जयकिशन शर्मा ने बताया कि इसकी दो बहनें हैं दीक्षा और मृदुल। दोनों को मैं पढ़ाता था। इस दौरान कौटिल्य भी पढऩे लगा। मैंने कुछ शब्द ही सिखाए थे लेकिन तीन साल की उम्र में उसने अखबार की पूरी हेडलाइन पढ़ ली। यह देख मैं भी दंग रह गया।
आश्चर्यचकित रह गए लोग
पूरा वल्र्ड मैप याद कर लिया
शर्मा ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों का वल्र्ड मैप याद करने का टारगेट दिया था लेकिन कोई बच्चा उसे पूरा नहीं कर पाया। वहीं, कौटिल्य ने उसे पूरी तरह से याद कर लिया।
करनाल ((हरियाणा)) निवासी साढ़े छह वर्षीय कौटिल्य को जोधपुरवासी टीवी पर अमिताभ के साथ केबीसी के शो में तो देख चुके हैं लेकिन रविवार को वे जोधपुर के लोगों के बीच पहुंचे। बिग बी भी कौटिल्य के कंप्यूटर माइंड को सलाम कर चुके हैं। हस्तशिल्प उत्सव में कौटिल्य ने प्रश्नों के उत्तर देकर आश्चर्यचकित कर दिया।
अनूठा कौटिल्य
गूगल बॉय कौटिल्य ने सनसिटी को सेलिब्रिटी सिटी बताया, हस्तशिल्प उत्सव में लोगों को दिए प्रश्नों के उत्तर
कौटिल्य का कहना है कि हर बच्चा जीनियस बन सकता है बेशक वह नॉलेज में रुचि रखे। जिज्ञासु होना भी जरूरी है। कहा, मैं कुछ भी देखकर प्रश्न करता हूं और मन जब तक शांत नहीं होता, तब तक संतुष्ट नही होता।
हर बच्चा बन सकता है जीनियस