- Hindi News
- सूरसागर विधायक ने विधानसभा में बताई अस्पतालों की समस्या
सूरसागर विधायक ने विधानसभा में बताई अस्पतालों की समस्या
भास्कर न्यूज - जोधपुर
विधानसभा में सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने कई समस्याएं रखीं और उनके निदान की उम्मीद जताई। उन्होंने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेटेलाइट अस्पताल में पाइपलाइन शिफ्टिंग नहीं होने के कारण विकास कार्य रोकने के मामले को रखा। साथ ही प्रतापनगर सेटेलाइट अस्पताल के अलावा सूरसागर, मसूरिया व कालीबेरी स्थित राजकीय चिकित्सालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निदान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मिल्कमैन कॉलोनी, खेमे का कुआं, शोभावतों की ढाणी व पूर्व-पश्चिमी पाल रोड योजना के आसपास एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है। यहां नई डिस्पेंसरी खोली जाए। इससे करीब एक लाख लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने मसूरिया व कालीबेरी चिकित्सालय में डॉक्टर का एक-एक पद स्वीकृत करने की मांग रखी।