पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट ने अदालतों की इमारतों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी

हाईकोर्ट ने अदालतों की इमारतों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनहित याचिका पर सुनवाई के तहत दिए निर्देश, 17 फरवरी तक का समय दिया
भास्कर न्यूज - जोधपुर
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में पुरानी इमारतों में चल रहीं सभी अदालतों के भवनों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। बार एसोसिएशन सोजत सिटी व बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर की ओर से दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के तहत मुख्य न्यायाधीश अमिताव रॉय व न्यायाधीश विजय विश्नोई की खंडपीठ ने सोमवार को सभी जिला न्यायाधीशों को अपने-अपने जिले की अदालतों के भवनों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट 17 फरवरी तक पेश करने के आदेश दिए। दोनों एसोसिएशनों ने सोजत सिटी और श्रीगंगानगर में अदालतों के लिए पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण जनहित याचिका दायर की थी।